Monday , August 17 2026
Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, बारिश के कारण टर्मिनल-1 की छत गिरी, एक की मौत, छह घायल, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार की सुबह टर्मिनल-1 पर एयरपोर्ट की छत गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि करीब 6 लोग घायल हैं. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं. दिल्ली फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया है.

दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई. मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं. हादसा होने के बाद शुरुआती समय में चार लोगों के घायल होने की खबर आई थी. अब घायलों का आंकड़ा बढ़ कर 6 हो गया है. वहीं ताजा सूचना के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है.

फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5.30 बजे उन्हें कॉल पर सूचना मिली की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अभी तक तीन घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था लेकिन एक व्यक्ति फंसा हुआ था. उसे भी अब रेस्क्यू कर लिया गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!