Tuesday , October 20 2026
Breaking News

जालंधर : शीतल अंगुराल कुल्फी बेचने वाले से भी हफ्ता वसूली करता रहा, सट्टेबाज और शराब माफिया से इसके संबंध : अमन अरोड़ा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ विश्वासघात करने, उनके जनादेश का अनादर करने और लोगों के काम से ऊपर अपने स्वार्थी अवैधानिक कार्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया और अंगुराल पर तीखा हमला बोला।

आप मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जहां उन्होंने शीतल अंगुराल से पांच सवाल पूछे और कहा कि उन्हें जालंधर पश्चिम के लोगों को इन सवालों के जवाब देने चाहिए। अमन अरोड़ा के साथ आप के जालंधर लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू और लहरा गागा से आप विधायक बरिंदर गोयल भी मौजूद थे।

आप नेता ने कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने स्वार्थ के लिए जालंधर की जनता पर यह उपचुनाव थोपा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और अब जालंधर की जनता इस दल बदलू को सबक सिखाएगी। अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने हलके की जनता और उनके जनादेश की जगह एक तानाशाह पार्टी भाजपा को चुना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का काम कर रही है और शीतल अंगुराल जैसे लोग ऐसा करने में उनकी मदद कर रहे हैं। आप नेता ने लोगों से ऐसे लोगों और पार्टियों के खिलाफ वोट देने का आग्रह किया और कहा कि ये हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम कर रही है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर पश्चिम की जनता शीतल अंगुराल को अच्छी तरह से जानती है लेकिन आम आदमी पार्टी अभी भी कुछ सवाल उठाना चाहती है जिसका जवाब पूर्व विधायक को देना चाहिए, इससे पहले कि वह लोगों के बीच जाकर उनके साथ इस तरह से विश्वासघात करने के बाद दोबारा उनका वोट और विश्वास मांगे। अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने ढाई महीने पहले इस्तीफा दिया और फिर आम चुनाव के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने की कोशिश की लेकिन तब तक स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

आप नेता ने पूछा कि ढाई महीने तक शीतल अंगुराल भाजपा के साथ थे और उनके लिए प्रचार कर रहे थे फिर ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेकर आप में वापस आना चाहा? क्या उन्होंने खुद देखा कि पंजाब की जनता भाजपा जैसी भ्रष्ट पार्टी को कभी स्वीकार नहीं करेगी? अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में दो विधायक और एक भी सांसद नहीं है। दूसरा सवाल जो जालंधर पश्चिम के हर निवासी के मन में है वह यह कि शीतल अंगुराल और सुशील कुमार रिंकू दुश्मन थे फिर ऐसी क्या परिस्थिति आई कि उन्हें एक दूसरे का सहयोगी बनना पड़ा? उनके इस नए गठबंधन से उन्हें क्या हासिल होने वाला है?

आप मंत्री ने कहा कि इस बात से कोई अनजान नहीं है कि दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है। उन्होंने अपने झगड़े में एक दूसरे के परिवार को भी नहीं बख्शा और उनके सैकड़ों समर्थकों ने खुद को घायल कर लिया या उनके लिए लड़ते हुए जेल चले गए। अब उन समर्थकों का क्या होगा? अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने हलके में कानून व्यवस्था को कायम रखे, लेकिन शीतल अंगुराल का आपराधिक इतिहास रहा है। इन दो सालों में भी उसने लगातार सट्टेबाजों, नशा तस्करों, अपराधियों, अवैध शराब माफियाओं से अपने संबंध बनाए रखे और इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा। ये तो कुल्फी वाले से भी हफ्ता लेता रहा है।

अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने जालंधर पश्चिम के लोगों को निराश किया और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें अपनी विफलता के लिए जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी का चौथा सवाल पूछा कि कि शीतल अंगुराल ने किस तरह के कामों के लिए सीएम भगवंत मान से संपर्क किया था? अमन अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार पंजाब के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी किसी हलके के विकास के एक भी काम को नजरअंदाज नहीं करते, इसलिए शीतल अंगुराल का यह बयान सरासर झूठ है।

उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी भ्रष्टाचारियों का हाथ नहीं बढ़ाते और न ही किसी अवैध प्रस्ताव को सुनते हैं। इसलिए अगर शीतल अंगुराल कह रहे हैं कि आप सरकार में उनके काम नहीं हुए तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन कामों की बात कर रहे हैं। आप नेता ने शीतल अंगुराल के विरोधाभासी बयानों पर भी सवाल उठाए।

अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल ने पवित्र विधानसभा में 40 मिनट तक भगवंत मान का गुणगान किया, लेकिन अब उसी व्यक्ति की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तो वही हैं। भ्रष्टाचार या भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है, तो शीतल अंगुराल बताएं कि विधानसभा में झूठ बोल रहे थे या अब बोल रहे हैं?

अमन अरोड़ा ने कहा कि एक बार फिर भाजपा नेता निगम फंड घोटाले की बात कर रहे हैं, जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जालंधर शहर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये आए थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान भी भाजपा नेताओं ने इस घोटाले की बात की, लेकिन कभी इसकी जांच नहीं की, उन्हें कौन रोक रहा है? अरोड़ा ने कहा कि वास्तव में वे (कांग्रेस और भाजपा) सभी भ्रष्ट हैं और जालंधर के विकास फंड के पैसे लूटने के लिए दूसरे से मिले हुए हैं, इसलिए अभी तक इस मामले की कोई जांच नहीं हुई। अब वे केंद्र को पत्र लिखकर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब पत्र लिख रहे हैं जबकि केंद्र में उनकी 10 साल से सरकार है। उन्हें यह बताना चाहिए कि इन ड्रामों से वे किसे गुमराह कर रहे हैं?

अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की छवि बहुत साफ सुथरी है। उनके पिता चुन्नी लाल भगत ने जालंधर के लिए बहुत मेहनत की और मंत्री रहते हुए बहुत काफी विकास कार्य किया। इसलिए जालंधर पश्चिम के लोगों को इस उपचुनाव में मोहिंदर भगत जैसे ईमानदार नेता को ही वोट देना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!