Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला से गहने ठग लिए। घटना गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास हुई, जहां महिला सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थी। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान लाल रंग की ऑल्टो कार (नंबर PB10CT8816) वहां आकर रुकी। कार में सवार लंबी दाढ़ी वाले तीन लोगों ने खुद को बाबा बताया और पता पूछने के बहाने महिलाओं से बातचीत शुरू कर दी।

सोने के गहनों की तारीफ की

बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिलाओं के सोने के गहनों की तारीफ की और उन्हें झांसे में लेकर गहने अपने हाथ में ले लिए। जब महिला को शक हुआ और उसने गहने वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद तस्वीर।

सीसीटीवी में कैद तस्वीर।

गहने बचाने के लिए कार से लटक गई महिला

गहने बचाने की कोशिश में महिला कार से लटक गई। आरोपियों ने इसके बावजूद कार दौड़ा दी, जिससे महिला करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और फिर सड़क पर मुंह के बल गिर गई। इस हादसे में उसके चेहरे पर चोटें आईं। आरोपी महिला के कानों से टॉप्स लूटकर मौके से फरार हो गए।

पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!