सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति व महिला को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब चार वर्ष पहले बाबू लाभ सिंह नगर निवासी व्यक्ति से हुई थी। महिला पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति अक्सर मारपीट करता और उसे परेशान करता था। महिला की मां ने बताया कि कुछ समय पहले भी दामाद ने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।
महिला बच्चों के कपड़े लेने पहुंची थी ससुराल
बताया जा रहा है कि वीरवार शाम महिला अपने बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान उसने पति को कमरे में दूसरी महिला के साथ देख लिया। इस पर उसने विरोध जताया और परिवार को इसकी जानकारी दी। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पहले भी पति की चैट पकड़ चुकी है और उसके स्क्रीनशॉट उनके पास थे, लेकिन पति ने मोबाइल तोड़ दिया था।
महिला ने घर पर लगाया ताला
घटना के दौरान महिला ने घर पर ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। परिवार के बयानों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निजी विवादों के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने से बचें और किसी भी मामले में कानून का सहारा लें।