Friday , September 11 2026
Breaking News

अमेरिका में गुरुद्वारे के अंदर से सिख व्यक्ति को किया गया किडनैप, कार में डालकर ले गए, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रेसी सिटी के गुरुद्वारा परिसर से एक सिख व्यक्ति का अपहरण हो गया है। अवतार सिंह का अपहरण उस समय हुआ जब वो गुरुद्वारा परिसर में था। पुलिस को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें तीन अज्ञात लोग दिख रहे हैं और एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार दिख रही है।

अवतार सिंह मूलरूप से लुधियाना के रहने वाला है लेकिन कई वर्षों से उसका परिवार कैलिफोर्निया में ही है। अवतर सिंह की उम्र 57 साल बताई जा रही है और वो ट्रेसी स्थिति गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से रसोइए के रूप में कार्य कर रहे थे और गुरुद्वारा परिसर में ही रहते थे।

परिवार ने अपहरण की शिकायत स्थानीय पुलिस सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने अवतार सिंह की फोटो व एक्सयूवी कार की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करके लोगों से जानकारी मांगी है।

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को लगभग शाम 8:52 बजे उन्हें किसी व्यक्ति के लापता हाेने की सूचना मिली तो वो पेट्रोल डिप्टी ट्रेसी के डब्ल्यू ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक में पहुंचे। जांच के दौरान निगरानी फुटेज में एक सफेद एसयूवी और गहरे कपड़े पहने तीन अज्ञात व्यक्ति लगभग दोपहर 2:30 बजे पीड़ित के साथ दिखाई दिए।

अवतार सिंह को जबरन एक्सयूबी में बैठाया

स्थानीय पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है उससे पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किडनेपरों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक अभी तक अवतार सिंह का कोई पता नहीं लगा है। पुलिस मिसिंग के साथ साथ किडनेपिंग के एंगल से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके सकुशल होने और मिलने के संबंध में कमेंट कर रहे हैं।

तीन महीने पहले ही हुए थे उनके तीन बच्चे एक साथ

पुलिस ने अवतार सिंह की जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है उस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग उनकी तरफ से गुरुद्वारा साहिब में की जाने वाली सेवा की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि इनके तीन महीने पहले तीन बच्चे एक साथ हुए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!