Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Noora Sisters के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझे; छह दिन इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

जालंधर, (PNL) :पंजाबी गायिका नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन वीर किडनी फेलियर से जूझ रहे हैं। तकरीबन 6 दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद वीरवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन आगे नियमित जांच और उपचार की आवश्यकता रहेगी।

जानकारी के अनुसार गुलशन वीर को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और पेशाब कम आने की शिकायत हुई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आर.एस. चहल की अगुवाई में डॉ. दमनवीर सिंह चहल और डॉ. राहुल की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

डॉ. चहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किडनी फेलियर की स्थिति सामने आई। मरीज पहले से ही शुगर के रोगी हैं और उन्हें क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) स्टेज-5 पाया गया।

बाईं किडनी में गंभीर संक्रमण था

जांच में यह भी सामने आया कि उनकी बाईं किडनी में गंभीर संक्रमण था। स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया। कुल छह दिनों के उपचार में से तीन दिन वे आईसीयू में रहे।

इलाज के दौरान उनकी बाईं किडनी में स्टंट डाला गया तथा तीन बार डायलिसिस किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके चलते वीरवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!