Thursday , November 5 2026
Breaking News

जालंधर में दाल व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हमलावरों ने XUV को पॉइंट कर गोलियां चलाईं, घर शिफ्ट करने के बहाने आए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही गुरुनानक नगर इलाके में फायरिंग की गई। बाइकों पर आए बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायर किए। इनमें से 4 गोलियां दाल व्यापारी के घर के बाहर खड़ी महिंद्रा XUV गाड़ी पर पॉइंट कर चलाई गईं। जबकि, 2 फायर हवा में किए गए।गाड़ी के मालिक का कहना है कि फायरिंग से पहले करीब 6 नकाबपोश लोग उसके घर के सामने पहुंचे थे। उन्होंने आवाज लगाकर गाड़ी साइड करने को कहा था। जब उसने ऐसा नहीं किया तो बिजली जाने पर अंधेरे की आड़ लेकर सभी बदमाश लौटे थे, जिनमें से 2 ने फायरिंग की। इस दौरान गाड़ी मालिक अपनी पत्नी के साथ घर में था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से गोलियों के 6 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

युवक की गाड़ी पर 4 गोलियां चलाई गई।

युवक की गाड़ी पर 4 गोलियां चलाई गई।

गाड़ी मालिक ने ये जानकारी दी

  • मकान शिफ्ट करने के बहाने आए थे हमलावर: गुरुनानक नगर के रहने वाले साहिल खन्ना ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वारदात से ठीक पहले 5 से 6 युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। उनमें से दो युवकों ने मुख्य द्वार पर आकर साहिल से बात की। वे मकान शिफ्ट करने की बात कह रहे थे। इसके लिए उन्होंने साहिल को उसकी गाड़ी साइड में करने को कहा।

  • शक होने पर गाड़ी हटाने से इनकार किया: साहिल का कहना है- युवकों के चेहरे ढंके होने के कारण मुझे उन पर शक हुआ, इसलिए मैंने गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया और कहा कि जब आपकी सामान वाली ट्रॉली आएगी, तब गाड़ी हटा दूंगा। इसके बाद वे युवक वहां से वापस चले गए।

  • लाइट जाते ही शुरू कर दी अंधाधुंध फायरिंग: साहिल ने बताया- युवकों के जाने के महज दो मिनट बाद ही इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही बाइक सवार तुरंत लौटे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

  • गाड़ी पर गोलियां चलाईं: पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने साहिल को निशाना बनाते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने गाड़ी पर 4 राउंड और हवा में 2 राउंड फायरिंग की। कुल 6 राउंड फायर करने के तुरंत बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से चले गए।

पुलिस को मौके से गोलियों के 6 खोल बरामद हुए।

पुलिस को मौके से गोलियों के 6 खोल बरामद हुए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 के SHO अजमेर लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जमीन पर पड़े 6 खोल केस को अपने कब्जे में ले लिया। ACP करनैल सिंह के बताया कि युवक साहिल ने स्पष्ट किया है कि उसकी किसी के साथ कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं है। वह दालों का सप्लायर है।

ACP ने कहा कि फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की और उनकी मोटरसाइकिल के नंबर की पहचान की जा सके। जांच जारी है और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ …

जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर से की मारपीट:फगवाड़ा गेट मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने …

जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड पर हंगामा:गलत पहचान पर व्यक्ति को पकड़ा; मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम; गाड़ी से शराब बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली …

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की अंतिम अरदास:18 साल की उम्र में हादसे में गई थी जान, बाथ कैसल में भोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के …

अमेरिका से बड़ी खबर : दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद

वाशिंगटन, (PNL) : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को …

कनाडा में कैब में पंजाबी ने यौन उत्पीड़न किया:महिला कार से उतरने लगी तो लॉक किया; सड़क तक पीछा किया

जालंधर  , (PNL) : कनाडा के टोरंटो में हैलोवीन की रात एक पंजाबी राइडशेयर ड्राइवर ने …

अभिनेत्री अनन्या चड्ढा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:‘पंजाब ना भूलियो’ की सफलता का मांगा आशीर्वाद, SGPC ने किया सम्मानित

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी फिल्म ‘पंजाब ना भूलियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा मंगलवार देर रात …

खन्ना में ED की रेड:मोगा की विधायक का ननिहाल, अफसरों ने पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लिए

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल …

लुधियाना में सरकारी लेडी टीचर से स्नैचिंग:बहादुरी से बदमाश का पीछा किया, दातर लेकर दोबारा पहुंचा; हाथ पर लगी चोट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के दुगरी इलाके में एक बाइक सवार बदमाश ने सरकारी स्कूल …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन बरामद:पुलिस ने 3 तस्करों को किया अरेस्ट; 23 किलो नशे की खेप बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों …

लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को मारी गोली:अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने की वारदात

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर शहर के शिवाला इलाके के पास बीती देर रात मोटरसाइकिल सवार …

जालंधर में 2 युवकों पर फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार:रंजिश के चलते चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान; 7 आरोपियों पर केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के शाहकोट के नजदीक गांव रामे में मंगलवार दोपहर रंजिश के …

जालंधर में बजरंग दल की टीम को कुचलने का प्रयास:घेराबंदी देख पेड़ से टकराई गोतस्करों की गाड़ी; 2 आरोपी कूदकर फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। बजरंग दल की टीम …

जालंधर में 15-20 हथियारबंद युवकों का परिवार पर हमला:मां-बेटी समेत 4 घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती; गाड़ियों में की तोड़फोड़

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रामनगर (फाटक के पास) इलाके में आपसी और राजनीतिक रंजिश …

लुधियाना में चाकू मार-मारकर पत्नी का दिल फाड़ दिया:स्टील के चाकू से पेट-पीठ पर 28 वार किए; कत्ल करने ऑस्ट्रेलिया से आया पति

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में साइको हस्बैंड ने पत्नी की हत्या कर दी। पति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!