Thursday , November 5 2026
Breaking News

टीम इंडिया फिर साउथ कोरिया को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, फाइनल में हुई एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है और टीम ने उम्मीदों के मुताबिक फाइनल में जगह बना ली है. एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज की तरह इस नॉकआउट मैच में भी धुआंधार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने एक बार फिर साउथ कोरिया पर गोल की बारिश करते हुए 8-1 से जीत दर्ज की. फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा.मोहाली में 4 नवंबर की रात खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने वही कमाल किया, जो 24 घंटे पहले जालंधर में इसी साउथ कोरियाई टीम के खिलाफ किया था. पिछली टक्कर में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 8-0 से हराया था. इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने कोई रहम नहीं किया और ताबड़तोड़ गोल दागे. बस इस बार साउथ कोरियाई टीम 1 गोल जरूर बटोरने में सफल हुई. मगर ये भारत को 7वीं बार फाइनल में पहुंचने से रोकने के लिए काफी नहीं था.

रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन भारतीय टीम का इस मैच में दबदबा कितना जबरदस्त था, वो इससे ही साफ है कि हाफ टाइम तक ही भारत ने 6-1 की बढ़त ले ली थी. अगले 2 क्वार्टर में टीम इंडिया ने 2 ही गोल बटोरे लेकिन जीत तब तक तय थी. भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए. वहीं हमेशा की तरह कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी अपनी ड्रैग फ्लिक के कमाल से एक बार गेंद को साउथ कोरियाई गोल पोस्ट में दाग दिया. इनके अलावा सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने भी गोल करने वालों की लिस्ट में अपना नाम लिखवाया.फाइनल में भारतीय टीम की टक्कर जापान से होगी, जिसने मलेशिया को पेनल्टी शूट आउट में 5-3 से हराया. ये जापान का तीसरा फाइनल होगा लेकिन पूर्व एशियन गेम्स चैंपियन देश को अपने पहले खिताब का इंतजार है. हालांकि फाइनल में भारत के साथ उसकी ये पहली ही टक्कर है. टीम इंडिया ने पिछले दोनों एडिशन जीते हैं और ऐसे में उसके पास हैट्रिक लगाने का मौका है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ …

जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर से की मारपीट:फगवाड़ा गेट मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने …

जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड पर हंगामा:गलत पहचान पर व्यक्ति को पकड़ा; मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम; गाड़ी से शराब बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली …

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की अंतिम अरदास:18 साल की उम्र में हादसे में गई थी जान, बाथ कैसल में भोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के …

अमेरिका से बड़ी खबर : दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद

वाशिंगटन, (PNL) : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को …

कनाडा में कैब में पंजाबी ने यौन उत्पीड़न किया:महिला कार से उतरने लगी तो लॉक किया; सड़क तक पीछा किया

जालंधर  , (PNL) : कनाडा के टोरंटो में हैलोवीन की रात एक पंजाबी राइडशेयर ड्राइवर ने …

अभिनेत्री अनन्या चड्ढा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:‘पंजाब ना भूलियो’ की सफलता का मांगा आशीर्वाद, SGPC ने किया सम्मानित

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी फिल्म ‘पंजाब ना भूलियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा मंगलवार देर रात …

खन्ना में ED की रेड:मोगा की विधायक का ननिहाल, अफसरों ने पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लिए

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल …

लुधियाना में सरकारी लेडी टीचर से स्नैचिंग:बहादुरी से बदमाश का पीछा किया, दातर लेकर दोबारा पहुंचा; हाथ पर लगी चोट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के दुगरी इलाके में एक बाइक सवार बदमाश ने सरकारी स्कूल …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन बरामद:पुलिस ने 3 तस्करों को किया अरेस्ट; 23 किलो नशे की खेप बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों …

लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को मारी गोली:अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने की वारदात

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर शहर के शिवाला इलाके के पास बीती देर रात मोटरसाइकिल सवार …

जालंधर में 2 युवकों पर फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार:रंजिश के चलते चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान; 7 आरोपियों पर केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के शाहकोट के नजदीक गांव रामे में मंगलवार दोपहर रंजिश के …

जालंधर में बजरंग दल की टीम को कुचलने का प्रयास:घेराबंदी देख पेड़ से टकराई गोतस्करों की गाड़ी; 2 आरोपी कूदकर फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। बजरंग दल की टीम …

जालंधर में 15-20 हथियारबंद युवकों का परिवार पर हमला:मां-बेटी समेत 4 घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती; गाड़ियों में की तोड़फोड़

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रामनगर (फाटक के पास) इलाके में आपसी और राजनीतिक रंजिश …

लुधियाना में चाकू मार-मारकर पत्नी का दिल फाड़ दिया:स्टील के चाकू से पेट-पीठ पर 28 वार किए; कत्ल करने ऑस्ट्रेलिया से आया पति

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में साइको हस्बैंड ने पत्नी की हत्या कर दी। पति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!