Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर में थाने के अंदर मारपीट:महिला बोली- पुलिस के सामने दबंगों ने पीटा, बाजू तोड़ी; राजीनामे के लिए बुलाया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस स्टेशन में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची एक महिला और उसके परिवार पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाने के अंदर ही दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाजू तोड़ दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावर फरार हो गए। पीड़िता ने भार्गेव कैप पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसका पड़ोसियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था, जिसके संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन और राजीनामे की बात कहकर दोनों पक्षों को शुक्रवार रात करीब 9 बजे थाने बुलाया था। पीड़िता अपने परिवार और बेटी के साथ थाने पहुंची थी।

आरोप है कि जब वे थाने के भीतर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के कई युवकों और महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के साथ बर्बरता से मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब थाने के अंदर खूनी खेल चल रहा था, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मी बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर हमलावर मारपीट करने के बाद भाग निकले।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

घटना के करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा रहा, लेकिन किसी भी ड्यूटी अफसर या पुलिसकर्मी ने उनकी सुध नहीं ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस न तो उनकी शिकायत दर्ज कर रही है और न ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज रही है। पुलिसकर्मी लगातार अंदर-बाहर आते-जाते रहे, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।

समझौते के लिए बनाया जा रहा दबाव

पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुलिस अब आरोपियों को बचाने के लिए उन पर आपसी समझौते और माफीनामे का दबाव बना सकती है। महिला का कहना है कि उसकी बाजू तोड़कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, ऐसे में वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!