Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में हिंदू नेता को मारने की धमकी:निहंग ने कहा- सुधीर सूरी जैसा हाल करेंगे, आतंकवाद पीड़ितों की याद में समारोह का विरोध

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर की गोल मार्केट, सेंट्रल टाउन में आज (6 जून) दोपहर 12 बजे आतंकवाद पीड़ितों की याद में आयोजित होने वाले समारोह का विरोध शुरू हो गया है। कार्यक्रम से पहले पटियाला हिंसा के आरोपी निहंग बरजिंदर सिंह परवाना ने आयोजक योगेश सूरी को जान से मारने की धमकी दी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है। इसमें निहंग जालंधर के सिखों को भड़काते हुए कहा रहा है कि अगर ये समारोह होता है तो जालंधर में सिखों के रहने का कोई मतलब नहीं है। हिंदू नेता योगेश सूरी ने बताया कि निहंग द्वारा डाला गया धमकी भरे वीडियो में ये भी कहा गया है कि अमृतसर में दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी जैसा हाल करेंगे। जालंधर में एक और सूरी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस वीडियो के बाद किसी को कोई नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार निहंग परवाना होगा। इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है। योगेश सूरी ने बताया कि उन्होंने उक्त मामले की जानकारी तत्काल पंजाब पुलिस एवं जिला प्रशासन को दे दी है। सूचना मिलने के पश्चात एसीपी स्पेशल ब्रांच गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निहंग परवाना ने भड़काऊ वीडियो शेयर किया।

निहंग परवाना ने भड़काऊ वीडियो शेयर किया।

पहले जानें निहंग ने वीडियो में क्या कहा…

  • सिखों का जालंधर में रहने का क्या फायदा- निहंग परवाना ने भड़काऊ वीडियो शेयर कर कहा कि जालंधर वालो तुम्हारे यहां भी सूरी पैदा हो गया एक। कल 6 जून को 12 बजे सेंट्रल चौक के ऊपर अगर वह श्रद्धांजलि समागम रख गया। श्रद्धांजलि में उन्होंने इंदिरा गांधी, बेअंत सिंह को याद किया तो फिर जालंधर वालो तुम्हारे जालंधर में रहने का फायदा कोई नहीं।

  • सिंहों को जीते जी मरा बताया- निहंग ने कहा कि अगर कार्यक्रम होता है तो फिर समझ लो कि वहां जीते जी तुम मरे हुए के बराबर हो। मेरी बात का गुस्सा लगेगा जलंधर रहने वाले सिंहों को, पर यह खबर मुझे पढ़े हुए तीन दिन हो गए हैं। मैं देख रहा था कि कोई बोलेगा, कोई बयान नहीं किसी का आया, किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। अगर तुमसे जिम्मेदारी नहीं उठाई जाती तो यह मैंने ऊपर नंबर दिया है बता दो, हम आ जाएंगे।

  • अंजाम भुगतने की चेतावनी दी- निहंग ने कहा कि फिर हम देख लेंगे, जैसे सूरी का खेल बना था, इसका भी गुरु साहिब ने बना देना है, कोई बात नहीं। पर मैं विनती करूं कि जालंधर वालो अगर यह बंदा यह करतूत कर गया, तो फिर सिखों को जालंधर में रहने का कोई फायदा नहीं। आप हमें मरा हुआ समझो फिर आप।

कार्यक्रम के आयोजक योगेश सूरी ने कहा…

  • जानी-माली नुकसान के लिए निहंग होगा जिम्मेदार: योगेश सूरी ने कहा कि यदि उनके, उनके परिवार के किसी सदस्य अथवा श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कोई जानी या माली नुकसान होता है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी धमकी देने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी होगी, जिन्होंने ऐसी धमकियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री, डीजीपी पंजाब तथा पुलिस कमिश्नर जालंधर से मांग की कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा धमकी देने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • किसी भी कीमत पर रद्द नही किया जाएगा कार्यक्रम: योगेश सूरी ने बताया कि 6 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाला श्रद्धांजलि समारोह किसी भी कीमत पर रद्द नहीं किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने विचार व्यक्त करने के लोकतांत्रिक अधिकार का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन समारोह में विघ्न डालने, कानून व्यवस्था भंग करने अथवा किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!