Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा:ड्राइवर की आंखों में पड़ी तेज लाइट, वाहन का अगला हिस्सा पिचका; इंजन-मशीनरी बिखरी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और अंदरूनी मशीनरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट ड्राइवर की आंखों में पड़ना बताया जा रहा है। ट्रक (नंबर: PB 08 DG 9031) रविवार रात हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ियों की रोशनी ड्राइवर की आंखों पर पड़ी। आंखें चौंधिया जाने के कारण ड्राइवर को सामने बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और गाड़ी सीधे उसपर चढ़कर पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। ट्रक की कमानियां टूट गईं। उसका इंजन और अन्य मशीनरी का सामान टूट-फूटकर सड़क पर बिखर गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रक में पोल्ट्री से जुड़ा कुछ हल्का-फुल्का सामान ही लदा हुआ था, जिससे किसी बड़े माल-महान का नुकसान होने से बचाव हो गया।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।

ड्राइवर अस्पताल में भर्ती हादसे में ट्रक ड्राइवर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, ड्राइवर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक ट्रक डिवाइडर पर पलट गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक के मालिकों तथा परिजनों को सूचित कर दिया है। हाईवे पर बिखरे सामान और पलटे ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!