Wednesday , February 18 2026
Breaking News

जालंधर : बीजेपी उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए भार्गव कैंप में रखी मीटिंग ने लिया रैली का रूप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : बीजेपी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए भार्गव कैंप में रखी मीटिंग ने रैली का रूप ले लिया। मीटिंग में लोगों का जमावड़ा लग गया और रिंकू-रिंकू के नारे भी लगाए गए। रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 साल से भारत को पीएम नरेंद्र मोदी काफी आगे लेकर गए हैं।

हजारों योजनाएं मोदी के कार्यकाल में शुरू हुई, जिससे आमजन को बहुत फायदा हुआ। इस बार भी अगर पीएम मोदी को देश में लाना है तो हर वोट बीजेपी को देना बहुत जरुरी है। विधायक शीतल अंगुराल भी इस रैली में पहुंचे। शीतल ने कहा कि देश की तरह पंजाब में भी अगली बार सरकार भाजपा की बनने जा रही है, जिसके बाद विकास ही विकास होंगे। इस मौके पर राजन अंगुराल, प्रवेश तांगड़ी, राज कुमार राजू व अन्य नेता मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!