Wednesday , November 11 2026
Breaking News

अब घर बैठे ही जान सकेंगे वोटिंग वाले पोलिंग बूथ पर कितनी है भीड़, पंजाब चुनाव आयोग की बड़ी पहल, पढ़ें कैसे

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वोटर वोटों वाले दिन 1 जून को अपने पोलिंग बूथ पर जाने से पहले यह जान सकेंगे कि उनके बूथ पर कितने लोग वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा शनिवार को वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम’ शुरू किया गया है। यह सिस्टम एनआईसी पंजाब और मेटा के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सिबिन सी ने बताया कि वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम को बरतने के लिए वोटरों को एक वटसऐप नंबर 7447447217 पर ‘वोट’ टाइप करके मेसेज भेजना होगा। इसके बाद एक लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक करने बाद में 2 आप्शन ; (1) लोकेशन वाइज़ (2) बूथ वाइज़ स्क्रीन पर आऐंगे।

उन्होंने बताया कि लोकेशन वाइज़ ऑप्शन को चुनने के बाद वोटर को अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी, जिसके बाद मोबायल की स्क्रीन पर वोटर के घर नजदीक के पोलिंग बूथों की सूची आ जायेगी। इसके बाद वोटर को बूथ नंबर लिख कर भेजना होगा और तुरंत मोबायल की स्क्रीन पर यह जानकारी आ जायेगी कि उस बूथ पर वोट डालने के लिए कितने वोटर कतार में खड़े हैं।

सिबिन सी ने आगे बताया कि यदि वोटर दूसरा ऑप्शन बूथ वाइज़ चुनता है तो उसे पंजाब राज्य चुनने के बाद अपने ज़िले को चुनना होगा और उस ज़िले के सभी विधान सभा हलके स्क्रीन पर आ जाएंगे। अपना विधान सभा हलका चुनने के बाद सम्बन्धित बूथ नंबर भरना होगा, जिससे वोटर अपने बूथ पर वोट देने के लिए खड़े वोटरों की गिनती जान सकेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जहाँ एक तरफ़ 1 जून को वोटिंग वाले दिन वोटरों को गर्मी से बचाने के लिए हर तरह के प्रबंध मुकम्मल किये जा रहे हैं, वहीं इस वोटिंग क्यू सिस्टम के ज़रिये वोटर अपने मुताबिक उस समय पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल सकेगा जब बूथ पर ज़्यादा भीड़ नहीं होगी। इससे वोटर गर्मी से भी बचेगा और उसके समय की भी बचत होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!