Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने थानों का औचक निरीक्षण किया:रिकॉर्ड-कर्मचारियों की मुस्तैदी का लिया जायजा

जालंधर , (PNL) :  जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का जायजा लिया।कमिश्नर के अचानक थानों में पहुंचने से वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई।

उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है।

सीपी ने सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत और समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। कमिश्नर ने देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हौसला भी बढ़ाया और उन्हें अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!