Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में नहर में कूदा युवक, मौत:मरने से पहले रो-रोकर बनाई VIDEO, पत्नी-मायके वालों पर प्रताड़ना के आरोप; 5 महीने पहले हुई शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शादी के पांच महीने बाद एक युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि बहू, उसके मायके वालों और एक रिश्तेदार द्वारा लगातार हस्तक्षेप व मानसिक प्रताड़ना के कारण बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मरने से पहले युवक ने वीडियो भी रो-रोकर बनाया और परिवार को फोन पर सूचित किया कि वह ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर नहर में छलांग लगाने आया है। मृतक का नाम करनदीप है और वह लैब टेस्टिंग का काम करता था। उसका एक छोटा भाई भी है।

4 प्वाइंट में पढ़ें पूरा मामला:-

  • 20 फरवरी 2026 को हुई शादी: करनदीप (29) के पिता राजा राम निवासी गुरु नानक नगर, डाबा लोहारा ने बताया कि उनके बेटे की शादी 20 फरवरी 2026 को स्वाति के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद स्वाति घर के कामकाज में सहयोग नहीं करती थी। इस बात को लेकर करनदीप ने उसे कई बार समझाया। कुछ समय बाद स्वाति के पिता रामपाल, उसके भाई दीपक और वीरेंद्र तथा उसके एक साढ़ू, जो पेशे से वकील हैं, ने करनदीप के वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।

  • मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे: राजा राम ने आरोप लगाया कि सभी लोग मिलकर करनदीप को लगातार मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले स्वाति अपने मायके चली गई थी। जब करनदीप उसे वापस लेने गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, जिससे वह काफी परेशान था।

  • मरने से पहले बनाया वीडियो: मानसिक तनाव के चलते करनदीप काफी परेशान था। 12 जुलाई 2026 को उसने फोन किया और बताया कि वह गिल नहर में छलांग लगाने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को नहर पर भेजा, लेकिन वहां करनदीप का पर्स और अन्य सामान मिला।

  • वीडियो में मौत के कारणों का जिक्र: इसके बाद जब करनदीप का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें एक वीडियो मिली, जिसमें उसने अपनी मौत के कारणों का जिक्र किया है। परिजनों ने यह वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर सौंप दी है। फिलहाल करनदीप का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्वाति, रामपाल, दीपक, वीरेंद्र और स्वाति के साढ़ू (वकील) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण/उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!