Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज का गार्डर टूटा:लोडेड ट्रक की टक्कर से फिर गिरा, बाल-बाल बचा चालक, लगा जाम

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गाजी गुल्ला क्षेत्र में स्थित रेलवे अंडर ब्रिज पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एक ओवरलोडेड ट्रक की टक्कर से सुरक्षा के लिए लगाया गया लोहे का भारी-भरकम गार्डर नीचे गिर गया। इस घटना के कारण अंडर ब्रिज के नीचे एक ट्रक फंस गया और क्षेत्र में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहत की बात यह रही कि गार्डर गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुल के पिलर को भारी क्षति पहुंची है। बार-बार होने वाली इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों के प्रवेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गाजी गुल्ला में अंडर ब्रिज का गार्डर गिरने से उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोडेड ट्रक के टकराने से ब्रिज पर लगा गार्डर अचानक नीचे आ गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब यहां गार्डर गिरा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी इस बात से बेहद आक्रोशित हैं कि मरम्मत के कुछ ही समय बाद फिर से वही स्थिति पैदा हो गई। हादसे में गनीमत यह रही कि जिस वक्त गार्डर गिरा, उसके नीचे से कोई दोपहिया वाहन चालक या पैदल यात्री नहीं गुजर रहा था,

गाड़ी के ड्राइवर दीपक ने दी जानकारी मौके पर मौजूद गाड़ी के ड्राइवर दीपक ने बताया कि वह लुधियाना से आया है। वह थाना नंबर एक की दिशा से अपनी गाड़ी में माल लोड करके आ रहा था। ड्राइवर दीपक के अनुसार, गाड़ी में लैदर कॉम्प्लेक्स की एक पार्टी का सामान लोड किया हुआ था। उसने स्वीकार किया कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में अकेला था और वह ऊंचाई का सही अंदाजा नहीं लगा पाया, जिसके कारण गाड़ी ऊपर लगे गार्डर से टकरा गई।

गाड़ी से टक्कराया गार्डर।

गाड़ी से टक्कराया गार्डर।

ड्राइवर ने आगे बताया कि यह टीसीआई (TCI) कंपनी की गाड़ी है। उसने इस घटना की सूचना तुरंत अपने मालिक को दे दी है, जो जल्द ही मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया। ड्राइवर का कहना था कि उसे यह अंदाजा नहीं था कि गाड़ी की ऊंचाई गार्डर से टकरा जाएगी, और अचानक हुए इस झटके से वह खुद भी सहम गया।हादसे के बाद लोडेड गाड़ी गार्डर गिरने के कारण बुरी तरह फंस गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गार्डर को सहारा देने वाला पिलर भी एक तरफ को टेढ़ा हो गया है। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ समय पहले ही इस गार्डर की रिपेयर की गई थी और यह बिल्कुल ठीक था। लेकिन आज भारी वाहन की टक्कर ने पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अब फिर से इसके गिरने का खतरा बढ़ गया है।इस हादसे के कारण अंडर ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं जिससे स्कूली बसों को इस जाम में घंटों फंसे रहना पड़ा। पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है ताकि क्रेन की मदद से फंसे हुए ट्रक को निकाला जा सके और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!