Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर के अस्पताल में 7 साल के बच्चे की मौत:परिजन बोले- मिलने नहीं दिया, धक्का-मुक्की की; छत से गिरने पर कराया था भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने भारी हंगामा किया। परिवार ने कहा कि उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया और उसकी मौत की बात छिपाई गई। वहीं, इलाज के नाम पर लगातार पैसे जमा कराने का भी दबाव बनाया जाता रहा।

पिता शमशेर ने रोते हुए कहा कि वे गरीब परिवार से हैं। सोमवार को बच्चा छत से गिर गया था, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे सत्यम अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने शुरुआत से ही उनसे केवल पैसों की मांग की। कभी दवाइयों के नाम पर तो कभी टेस्ट के नाम पर हजारों रुपए जमा करवाए गए, लेकिन बच्चे की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

परिवार का आरोप- बच्चे से मिलने तक नहीं दिया गया उन्होंने कहा कि जब भी वे बच्चे से मिलने की कोशिश करते, तो उन्हें बार-बार समय देकर टाल दिया जाता था। 5 बजे, 6 बजे और फिर 7-8 बजे का समय दिया गया। परिजनों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की तो अस्पताल के बाउंसरों व सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे के चाचा अंदर पहुंचे, तब जाकर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

अस्पताल प्रशासन पैसे ऐंठने में लगा था परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे की मौत हो चुकी थी, तब भी अस्पताल प्रशासन उनसे पैसे ऐंठने में लगा हुआ था। अगर अस्पताल समय रहते उन्हें बच्चे की गंभीर स्थिति बता देता या डिस्चार्ज कर देता, तो वे उसे किसी अन्य अस्पताल ले जा सकते थे। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का अकेला बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार अस्पताल के बाहर बैठकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

SHO बोलीं- मामले की पूरी जांच की जा रही है 112 नंबर पर मिली शिकायत के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। SHO अनु ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!