Thursday , March 5 2026
Breaking News

जालंधर : करमा फैशन के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी मारने की धमकी, पुलिस ने गैंग के 8 गुर्गे पकड़े, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : बहुचर्चित करमा फैशन के बाहर 27 जनवरी को एक धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में सिटी पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी लॉरेंस बिश्नोई के साथी हैं और इन्होंने ही पैसे के लिए करमा फैशन के मालिक को धमकी दी थी। ये बदमाश मोहल्ला न्यू गोपाल नगर, नीलामहल, न्यू दाना मंडी और शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले हैं।

ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि गैंगस्टरों की पहचान संजय बावा, दीपक कुमार उर्फ दीपक, राजिंद्र राजपुर उर्फ गज्जू, राधे, अभिषेक गिल, पप्पू, मनोज और दीपक कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी जिला जालंधर के ही है। गैंगस्टरों को धोबी घाट नजदीक टी.वी टावर से काबू किया गया है।

इंग्लेंड में रहते सूरज गैंगस्टर के साथ है संबंध

आरोपियों से पुलिस को एक पिस्तौल 30 बोर, 5 कारतूस, एक पिस्तौल 32 बोर, 5 कारतूस, एक देसी पिस्तौल 315, 4 मेगजीन, एक सप्लेंडर बाइक और दो स्कूटर (एक्टिवा) बरामद की है। JCP संदीप शर्मा ने कहा कि जांच दौरान सामने आया कि गैंगस्टरों के संबंध इंग्लेंड में रहते सूरज के साथ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने टाटा संस और सन फार्मा के चेयरपर्सन समेत कई उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश के अवसरों पर किया विचार-विमर्श

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!