Tuesday , July 21 2026
Breaking News

कर्नाटक में दहशत फैलाने लगा कोरोना, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क,(PNL):  दुनिया भर में लाखों लोगों को मौत की नींद सुला देने वाली महामारी कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर अब कर्नाटक में भी चिंता बढ़ने लगी है. यहां एक 64 साल के व्यक्ति की मौत कोरोना की वजह से हुई है.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया है कि उनके ब्लड सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि उनमें कोरोना के किस वेरिएंट का संक्रमण था. हालांकि अभी साफ नहीं है कि नए वेरिएंट की चपेट में आने की वजह से ही बुजुर्ग की मौत हुई है या नहीं.

बहरहाल केरल के बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी एक व्यक्ति की मौत से चिंता बढ़ गई है. इसके पहले केरल में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 से एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उसके बाद 24 घंटे के दौरान केरल में तीन लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. पड़ोसी राज्य में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने अतिरिक्त तौर पर सतर्कता बरतनी शुरू की थी. बुजुर्गों और कोमॉर्बिडिटी से संक्रमित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है. इस बीच एक व्यक्ति की मौत से डर बढ़ने लगा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!