Monday , September 21 2026
Breaking News

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, शीत लहर और धुंध बढ़ाएगी और भी सिकुड़न, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क, (PNL): पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान 3 डिग्री से नीचे जाने के आसार बने हुए हैं। वहीं 23 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिस कारण आने वाले दिनों में ठंड  और बढ़ेगी।

पंजाब के 9 जिलों में तापमान शिमला से भी नीचे गिरा
वहीं पंजाब के 9 जिलों में तापमान शिमला से भी नीचे गिर गया है, जिसमें जिला फरीदकोट सबसे ठंडा माना जा रहा है, जहां तापमान 4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर गुरदासपुर और रोपड़ में कम से कम 5 डिग्री सैल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

Yellow Alert जारी 
मौसम विभाग ने ‘यैलो अलर्ट’ जारी किया है जिसके मुताबिक अगले 3-4 दिन धुंध का खासा असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर खुले मैदानी इलाकों व हाइवे पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि शहरी एरिया में भी धुंध अपना असर दिखाती नजर आएगी। इससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं जबकि परिवहन सेवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। सोमवार-मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए अनुमान के मुताबिक बुधवार-वीरवार सहित अगले कुछ दिन सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी। वहीं, सुबह जल्दी कामकाज पर जाने वाले लोगों को धुंध के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर धुंध के कारण विजिबिल्टी 200 मीटर से भी कम हो चुकी है, जिसके चलते लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को गंतवय तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!