Wednesday , September 16 2026
Breaking News

अमृतसर में पुलिस चौकी के बाहर युवक की हत्या:13 राउंड फायरिंग, आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था; दोस्त के पेट-टांग पर गोली लगी

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने अंधाधुंध 13 राउंड फायरिंग कर दी गई। वारदात में दो युवकों को गोली लगी। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात युवकों ने दोनों को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलियां चलने के बाद एक युवक चौकी के बिल्कुल सामने गिर गया। सिर-पेट में 4 गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक के पेट-टांग पर गोली लगी। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

SHO हरपाल सोही ने बताया कि युवक के साथ आरोपी की रंजिश चल रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस युवक की हत्या की गई, वो आरोपी की पत्नी को 2 महीने पहले गांव से भगाकर ले गया था।

घटनास्थल से पुलिस को कई गोलियों के खोल बरामद हुए।

घटनास्थल से पुलिस को कई गोलियों के खोल बरामद हुए।

वारदात जंडियाला गुरु इलाके में नवा पिंड पुलिस चौकी के सामने हुई। इसमें गांव के ही जसपाल सिंह (34) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सुरिंदर सिंह सोनी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, जसपाल और आरोपी पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी पक्ष ने जसपाल को निशाना बनाया। फायरिंग में जसपाल को गोली लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि सुरिंदर सिंह सोनी घायल हो गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आरोपियों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है।

SHO हरपाल सोही ने बताया कि हत्या की वजह महिला से जुड़ा विवाद है। जसपाल गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में जसपाल की गोली मारकर हत्या की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sanju Samson- Abhishek Sharma के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, India ने सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

 स्पोर्ट्स  , (PNL) : अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान …

लुधियाना में गणपति पंडाल में चोरी:पंखा उठाकर ले गया चोर, मंजी पर सोता रहा युवक; CCTV में कैद हरकत

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में गणपति उत्सव के पंडाल से चोर फर्राटा पंखा चोरी करके …

जालंधर की बेकरी में लगी आग:ऊपरी मंजिल पर सोया मालिक का परिवार बचाया, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में बनी बिस्कुट …

कनाडा में स्टडी वीजा के नियम बदले:अब ₹17 लाख बैंक बैलेंस रखना होगा; 31 अगस्त तक अप्लाई करने वाले पंजाबियों को फायदा हुआ

जालंधर , (PNL) : स्टडी वीजा पर कनाडा जाने वाले पंजाबियों को अब ज्यादा पैसे खर्चने …

जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:ट्रैवल एजेंसी के बाहर हंगामा; पीड़ित बोले- वीजा नहीं मिला, दफ्तर बंद कर भागे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंसी ने विदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!