Tuesday , February 17 2026
Breaking News

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर भयानक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, जालंधर नंबर की थी कार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बटाला से आ रही है। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बटाला के नजदीक पड़ते कस्बा नौशहरा मज्झा सिंह में ट्रॉली और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है वह जालंधर की है। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। सिर्फ इतना ही पता चल पाया है कि तीनों जालंधर के हैं।

हादसा इतना भयानक था कि स्विफ्ट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह से पिचक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी को काट कर युवकों को बाहर निकाला गया। तीनों युवकों की मौत से परिवार और इलाके में गमगीन माहौल है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रखा गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!