Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू, ऐसे बुक करें अपनी टिकट, जानें रेट

बालटाल, (PNL) : अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम से मिलेगी। इस सेवा के शुरू होने से बुजुर्ग लोगों को विशेष तौर पर राहत मिलेगी। इसके अलावा जिनके पास समय कम है वह भी इसका लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इस बार देरी से ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू हुई है।

इस बार राहत यह है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हेलिकॉप्टर टिकट की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, पिछले साल की दर्रों पर ही टिकट मिलेगी। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं। हेलिकॉप्टर की बुकिंग अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से होगी।

बोर्ड के अनुसार, बालटाल रूट के लिए ग्लोबल वैक्ट्रा हेलिक्रॉप लिमिटेड व एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जा रही हैं। इसमें एक तरफ से प्रत्येक यात्री से 2800 रुपये और दोनों तरफ के लिए 5600 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया जाएगा। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए हेरिटेड एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जा रही हैं।

इसमें एक तरफ के लिए एक यात्री से 4200 रुपये और दोनों तरफ के लिए 8400 किराया लिया जाएगा। इसके अलावा श्रीनगर से पवित्र गुफा के लिए आपरेटर एमएस पवन हंस लिमिटेड की सेवाएं ली जाएंगी। इसमें श्रीनगर-पहलगाम-श्रीनगर रूट के लिए 10800 और श्रीनगर-नीलग्रथ-श्रीनगर रूट के लिए 11700 रुपये किराया लिया जाएगा।

एक जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की सालाना यात्रा

मालूम हो कि इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। पहली बार 62 दिन की इस यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। लखनपुर से कश्मीर तक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी जरूरतों को पुख्ता बनाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मिलकर दी बधाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद …

हिम्मत है तो मेरा सामना कर…LIVE कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर भड़क गए Karan Aujla

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने P-Pop …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!