Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोगा में ज्वेलर का मर्डर करने वाले 4 आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पढ़ें

मोगा, (PNL) : पंजाब पुलिस के हाथ रविवार को बड़ी सफलता लगी है। मोगा में शोरूम के अंदर ज्वेलर की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब AGTF और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने 3 आरोपियों को पटना से पकड़ा है, जबकि एक आरोपी को नांदेड़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्टोर मालिक के नाम लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल, 12 जून को दोपहर 2.15 बजे 5 ग्राहक रामगंज स्थित एशिया ज्वेलर्स में आए थे। यहां उन्होंने सोने के गहने दिखाने को कहा। ज्वेलर विक्की ने उन्हें गहने दिखाए। इसके बाद उन्होंने बिल बनाने को कहा। जब विक्की बिल बनाने मुड़े तो लुटेरों ने पैसे देने के बजाय विक्की को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और लोग इकट्‌ठा होने लगे। यह देखकर लुटेरे पसंद किए गहने लेकर वहां से फरार हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!