Sunday , May 10 2026
Breaking News

जालंधर में देर रात बड़े कपड़ा कारोबारी की कार ने Zomato के डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, मौके पर मौत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। ग्रीन मॉडल टाउन में विनय मंदिर के बाहर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे Zomato के डिलीवरी ब्वॉय को कुचल डाला। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की टांग टूट गई। मृतक रामामंडी का रहने वाला था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और गाड़ी वहीं छोड़ गया। बताया जा रहा है कि उक्त कार कपड़ा कारोबारी छाबड़ा कलैक्शन वालों की थी।

फिलहाल अभी कार चालक गिरफ्त से दूर है। उक्त कार कौन चला रहा था, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि हादसा कपड़ा कारोबारी ने ही किया है, लेकिन वह कहानी रच रहे हैं कि हादसा उनके ड्राइवर ने किया। थाना छह के एसएचओ अजैब सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शॉल ओढ़ाया, पैर छुए… कौन हैं माखनलाल सरकार जिनका पीएम मोदी ने शुभेंदु के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में किया सम्मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!