Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में गैंगवार : कार्तिक बग्गन का गोलियां मारकर कत्ल, इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। सुंदर नगर चौक में शनिवार देर रात एक्टिवा सवार दो युवकों को घेर कर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मार दी। एक युवक की पीठ पर गोली लगी है तो दूसरे के शरीर के कई अंगों पर गोली लगी। खून से लथपथ युवकों को लोगों ने सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की मौत हो गई। वारदात को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कौशल चौधरी गैंग का नाम लिया जा रहा है।

जानकारी अनुसार मरने वाले युवक का नाम घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन है। उसके साथी मोहन की पीठ पर गोली लगी है। मोहन कार वाशिंग का काम करता है। ये हमला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक कार्तिक के शरीर पर करीब 6 गोलियां लगी है। वारदात करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सीएमसी अस्पताल में कार्तिक बग्गन के परिजन विलाप करते हुए। - Dainik Bhaskar

सूचना के बाद थाना सुंदर नगर की पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्तिक बग्गन के परिवार के बयान दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक घाटी मोहल्ला के समस्त लोग अस्पताल में विलाप करते रहे।

आज कार्तिक बग्गन के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस कार्तिक के मोबाइल का डेटा भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि कौन लोग उसके पीछे पड़े थे। बता दें कि करीब अढ़ाई वर्ष पहले इसी युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। उस समय युवक का बचाव हो गया था और गोली उसकी जांघ पर लगी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!