Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना में दरिंदगी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें ससुराल वालों ने बेटी को जन्म देने पर बहू को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सुचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सास और ससुर की तलाश जारी है।घटना दो दिन पहले थाना सिंधवा बेट के गांव सवद्दी कला में हुई। पीड़िता सुखजीत कौर फिलहाल दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर पति गुरप्रीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुमनप्रीत के मुताबिक उसकी बहन की शादी 9 साल पहले टेंपो चालक गुरप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद सुखजीत ने बेटी गुरनूर को जन्म दिया, जो अब 8 साल की है। दो दिन पहले सुमनप्रीत को मुल्लापुर के पंडोरी नर्सिंग होम से फोन आया कि उसकी बहन को जली हुई हालत में छोड़ दिया गया है।चौकी भूदरी के इंचार्ज और जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता खुद बयान देने की स्थिति में नहीं है। आरोपी पति गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!