Wednesday , August 19 2026
Breaking News

PSPCL द्वारा नया रिकॉर्ड स्थापित, बिजली सप्लाई में 13% वृद्धि दर्ज : हरभजन सिंह ईटीओ

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहां घोषणा की कि पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने 19 जनवरी, 2025 तक 66,914 मिलियन यूनिट्स की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति की है, जो पिछले वित्तीय वर्षकी इसी अवधि के मुकाबले 13% अधिक है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास और पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली की मांगों को पूरा करने के लिए पी एस पी सी एल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

इस संदर्भ में और जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बिजली की सबसे अधिक मांग 16,058 मेगावाट को पूरा किया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 5% अधिक है। बिजली मंत्री ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. ने पंजाब के सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बिना किसी बिजली कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा किए गए उचित प्रबंधन के कारण संभव हो सकी, जो निगम की विश्वसनीय बिजली आपूर्ति प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कोयला उपलब्धता के बारे में बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. नियमित और आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप तीनों सरकारी थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का अच्छा प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह थर्मल प्लांट रोपड़ में मौजूदा कोयला स्टॉक स्तर 42 दिन, गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहिरा मुहब्बत में 28 दिन और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइंदवाल साहिब में 40 दिन है। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. आगामी सर्दी के मौसम के दौरान कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

बिजली मंत्री ने बताया कि पछवाड़ा कोयला खदान राज्य के बिजली क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की निरंतर आपूर्ति प्रदान कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान 19 जनवरी, 2025 तक इस खदान से 1,306 रैक के माध्यम से 56 लाख टन कोयले की आपूर्ति की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा सस्ती दरों पर निरंतर उच्च गुणवत्ता वाली बिजली प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली की मांगों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संदर्भ में आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर मजबूती से की जा रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!