Saturday , October 10 2026
Breaking News

पंजाब में ‘गैंगस्टरां पर वार’ : ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन 1200 से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के दौरान, पंजाब पुलिस की टीमों ने ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन आज वांछित अपराधियों से संबंधित 2760 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा कर चुके हैं।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

ऑपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 1895 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1250 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 40 फरार अपराधी और 298 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 666 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर – 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 345वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 26.4 किलोग्राम हेरोइन, 772 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 345 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 48,331 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!