Sunday , August 2 2026
Breaking News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी मर्डर केस को लेकर नया अपडेट आया सामने, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बठिंडा की कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी मर्डर केस के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू को प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित कर दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस के लिए इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का रास्ता साफ हो गया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद अमृतपाल सिंह मेहरू देश छोड़कर फरार हो गया था और उसके UAE में छिपे होने की आशंका है। इस मामले में उसके कुछ सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोर्ट ने मेहरू को पेश होने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इंटरपोल की मदद से आरोपी को भारत वापस लाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। पिछले साल 9 जून को कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का मर्डर किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पुलिस के सामने वक्फ बोर्ड की टीम की पिटाई:लात-घूंसे मारे, जमीन पर गिरा पीटा, कपड़े फाड़े

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने पहुंची टीम पर …

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी, वड़िंग के सामने लगे ‘चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे

पटियाला, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!