Friday , October 23 2026
Breaking News

‘युद्ध नशों विरुद्ध ‘ 12वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस ने 543 स्थानों पर छापेमारी कर 118 नशा तस्करों को पकड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम को लगातार 12वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 543 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 71 एफआईआर दर्ज कर 118 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 12 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 1658 हो गई है।

पुलिस टीमों ने पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 994 ग्राम हेरोइन, 4633 नशीली गोलियां/कैप्सूल/इंजेक्शन और 1.47 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि आने वाले तीन महीनों में पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जाए। पंजाब सरकार ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 102 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1600 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा पूरे राज्य में छापेमारी की गई है। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 659 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और इस तरह के अभियान राज्य से नशे के खात्मे तक जारी रहेंगे।

विशेष डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ई डी पी) लागू की गई है। पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के “नशामुक्ति” भाग के तहत 19 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास केंद्रों में इलाज कराने के लिए प्रेरित किया है, जबकि “रोकथाम” भाग के तहत आज पूरे राज्य में 154 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान पुलिस टीमों ने फतेहगढ़ साहिब, कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना, लुधियाना ग्रामीण, खन्ना और मलेरकोटला सहित पांच जिलों में 281 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नशीली गोलियों या किसी अन्य मादक पदार्थ की अवैध बिक्री न करें और दवाओं की बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करें।

———-

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!