जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का बड़ा एक्शन, भार्गव कैंप में पुलिस ने ड्रग तस्कर भाईयों के मकान गिराए, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 21, 2025
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशानुसार भार्गव कैंप में श्री कबीर मंदिर के पास आज पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर तीन भाइयों के मकान गिरा दिए। ड्रग तस्कर मौला के तीनों भाई नशा बेचते थे। आज सुबह पुलिस ने भार्गव कैंप में भारी फोर्स तैनात कर दी।

जालंधर सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस किसी भी स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तैयार थी। भार्गव कैंप के रहने वाले वरिंदर सिंह उर्फ मौला, उसका भाई रोहित और जतिंदर तीनों ही नशा तस्करी के कई मामलों में नामजद हैं।

तीनों को कई बार रोकने के बाद भी वे नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते सरकार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा तीनों भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।