Wednesday , August 19 2026
Breaking News

युद्ध नशे विरुद्ध : अमृतसर की गलियों में DGP ने खुद चलाया सर्च ऑपरेशन, घरों, छतों और संदिग्ध स्थानों की ली तलाशी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर के छेहरटा इलाके की कुख्यात गलियों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। स्पेशल डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने टीम के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया। गुरु की वडाली इलाके में चलाए अभियान में पुलिस ने घरों, छतों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली।

इलाके के ज्यादातर अपराधी जेल में बंद

स्पेशल डीजीपी द्विवेदी ने बताया कि इस इलाके के ज्यादातर अपराधी जेल में बंद हैं। कुछ फरार अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सिर्फ छोटे अपराधियों तक सीमित नहीं है। बड़े तस्करों को भी निशाना बनाया जा रहा है। विदेशों में बैठे अपराधियों को पकड़ने में चुनौतियां हैं, लेकिन उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पुलिस ने दिया आश्वासन, हर समय साथ खड़ी

डीजीपी ने आम लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी जानकारी पुलिस के साथ साझा की जाए। यह सहयोग पंजाब को नशा मुक्त बनाने में मददगार साबित होगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह हर समय जनता के साथ खड़ी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!