Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी में इस सिंगर के शो दौरान हुआ खूनखराबा, एक युवक की मौत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब यूनिवर्सिटी से आ रही है। शुक्रवार रात आयोजित हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान खूनखराबा हो गया। दो गुटों के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हैं।

बताया जा रहा है कि घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एक युवक के घायल होने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गई। युवक के पैर और जांघ पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं। शुक्रवार रात जिस युवक पर चाकू से हमला किया गया उसकी पीजीआई में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिंगर मासूम शर्मा बीते कई दिनों से विवादों में हैं। उनके कई गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। हाल ही में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रसिद्ध सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि सरकार को गुमराह किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!