Friday , February 6 2026
Breaking News

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का बड़ा एक्शन, भार्गव कैंप में पुलिस ने ड्रग तस्कर भाईयों के मकान गिराए, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशानुसार भार्गव कैंप में श्री कबीर मंदिर के पास आज पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर तीन भाइयों के मकान गिरा दिए। ड्रग तस्कर मौला के तीनों भाई नशा बेचते थे। आज सुबह पुलिस ने भार्गव कैंप में भारी फोर्स तैनात कर दी।

जालंधर सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस किसी भी स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तैयार थी। भार्गव कैंप के रहने वाले वरिंदर सिंह उर्फ ​​मौला, उसका भाई रोहित और जतिंदर तीनों ही नशा तस्करी के कई मामलों में नामजद हैं।

तीनों को कई बार रोकने के बाद भी वे नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते सरकार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा तीनों भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बलजिंदर सिंह बंटी ने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, मंत्री कटारूचक और भगत रहे मौजूद

चंडीगढ़, (PNL) : बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!