Thursday , November 12 2026
Breaking News

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच देसी पिस्तौल, पांच मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह मॉड्यूल यूके, दुबई और फिलीपींस में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था।

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक हथियारों की पहली खेप देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान जालंधर जिले के लोहियां थाना क्षेत्र के गांव महिराजवाला निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।थाना सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि एसपी गुरप्रीत सिंह और डीएसपी एनडीपीएस सुखपाल सिंह की टीम ने 2 मार्च को गश्त के दौरान अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।अजय से पूछताछ के बाद 3 मार्च को उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ा गया, जिससे चार अन्य 7.65 एमएम पिस्तौल और अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए यूके, दुबई और फिलीपींस में बैठे हैंडलरों के संपर्क में आए थे। मोटी रकम के लालच में वे उनके झांसे में फंस गए। उन्होंने 87 हजार रुपये खर्च कर मध्य प्रदेश में किसी अज्ञात व्यक्ति से पांच पिस्तौल खरीदे थे। इन पिस्तौलों का उपयोग जालंधर जिले के शाहकोट, लोहियां और कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी व कपूरथला में फायरिंग और रंगदारी की वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इन वारदातों को होने से पहले ही रोक दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!