Monday , September 28 2026
Breaking News

कोटकपूरा फायरिंग केस: चंडीगढ़ जिला अदालत में सुखबीर बादल की पेशी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के बहुचर्चित और करीब 11 साल पुराने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में वीरवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर बादल हाल ही में अदालत से अनुमति लेकर विदेश गए थे। विदेश से वापस लौटने के बाद उन्होंने वीरवार को अदालत में पेश होकर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। इस दौरान उनके वकील राजेश कुमार राय भी उनके साथ मौजूद रहे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर, 2026 की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि 14 अक्टूबर, 2015 को फरीदकोट जिले के बरगाड़ी बेअदबी कांड के विरोध में कोटकपूरा और बहिबल कलां में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की गई थी।

इस फायरिंग में बहिबल कलां में सरावां गांव के गुरजीत सिंह और नियामीवाला गांव के कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी। वहीं कोटकपूरा में कई लोग घायल हुए थे। यह मामला लंबे समय से पंजाब की राजनीति और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चल रही कार्यवाही उनके निधन के बाद समाप्त हो चुकी है। अब अदालत में बाकी आरोपियों के खिलाफ चल रही कार्यवाही के साथ-साथ उनके लंबित आवेदनों पर सुनवाई जारी है।

इससे पहले 1 अगस्त, 2026 को हुई सुनवाई के दौरान सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए थे। सैनी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति के लिए अदालत में अलग से आवेदन भी दाखिल किया गया था, जिस पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा गया था।

उसी सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परमराज सिंह उमरानंगल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। मेडिकल दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने उन्हें उस दिन की पेशी से राहत दे दी थी।

इसी प्रकार आरोपी चरनजीत सिंह शर्मा की ओर से भी स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट का आवेदन दिया गया था। अदालत ने उन्हें भी उस दिन के लिए राहत दी थी, लेकिन अगली सुनवाई पर उचित मेडिकल प्रमाण पत्र पेश करने के निर्देश दिए थे।

1 अगस्त की सुनवाई में मोहाली के फेज-11 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अमन बैदवान भी अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराने के बाद मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपी थी।

सरकार की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक हरभजन कौर ने अदालत से रिपोर्ट को देखने के बाद उसे सीलबंद रखने का अनुरोध किया था। अदालत ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद उसे दोबारा सीलबंद कर सुरक्षित रखने के आदेश दिए थे। अब इस बहुचर्चित मामले में सभी की निगाहें 17 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!