Tuesday , August 18 2026
Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने Civil Hospital के वार्ड अटेंडेंट को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान मंगलवार को सिविल सर्जन, गुरदासपुर के कार्यालय में तैनात वार्ड अटेंडेंट रविंदरपाल सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गुरदासपुर जिले के गांव फुलके, तहसील बटाला के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसने अपने चाचा के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था और उक्त आरोपी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा लगातार बातचीत के बाद, सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!