Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Punjab Police का नशे के खिलाफ कड़ा कदम, 3 महिला तस्कर नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : नशे की रोकथाम के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 160 नशीली गोलियां बरामद की है। यह गिरफ्तारियां फिल्लौर पुलिस ने गन्ना गांव से की है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अनीता रानी पत्नी मंगत राम, रानी पत्नी मिंदा पुत्र जागर राम और प्रीति पत्नी हरजिंदर पुत्र राणा (सभी फिल्लौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गन्ना गांव के निवासी) के तौर पर हुई है।

एस.एस.पी. देहाती हरकमल प्रीत सिंह खख ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर संजीव कपूर एस.एच.ओ. फिल्लौर से सूचना मिलने पर एसपी (जांच) जसरूप कौर बाठ और डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल्ल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 22 फरवरी को अनिता रानी को रोका और उसके पास से 70 नशीली गोलियां बरामद की। उससे पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने 24 फरवरी को रानी और प्रीति को गिरफ्तार कर उनके पास से 45-45 गोलियां बरामद की।एस.एस.पी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि काफी समय से आसपास के इलाकों में नेटवर्क चलाकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे है।

एस.एस.पी खख ने आगे कहा कि तीनों महिलाएं आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से वर्ष 2024 के बीच अनिता रानी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तीन मामले दर्ज किए गए है। इसी तरह रानी और प्रीति पर भी पहले से ही तीन-तीन ड्रग केस दर्ज है, जिससे साबित होता है कि वे आदतन ड्रग तस्कर हैं। उन्होंने कहा कि अब ताजा मामले में फिल्लौर थाने में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत मामले दर्ज किए गए है और आगे की जांच के लिए उन्हें पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएसपी ने नशे पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनता से आगे आने की अपील की।उन्होंने कहा कि अपने आस-पास नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित गतिविधियां दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!