Friday , October 23 2026
Breaking News

वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : उपभोक्ता हितैषी पहल करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम जनता को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका, जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, ने अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की लोकप्रिय श्रेणी की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कीमतें 22 सितंबर 2025 की सुबह से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे कदम राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेंगे और पंजाब के लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।

नई कीमतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेबल बटर की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम, अनसाल्टेड बटर की कीमत 35 रुपये प्रति किलोग्राम, प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम और यू.एच.टी. दूध (स्टैंडर्ड, टोंड और डबल टोंड) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है और पनीर की कीमत भी 15 रुपये प्रति किलोग्राम घटाई गई है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कीमतों में की गई इस कमी से जनता को कई लाभ मिलेंगे, उत्पादों तक पहुँच बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की मांग व बिक्री में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से कर वसूली में भी इज़ाफ़ा होगा जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी और साथ ही विकास, गुणवत्ता के मानकों और अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सकेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह संशोधन महंगाई से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बेहद ज़रूरी राहत प्रदान करेगा और संगठित डेयरी उत्पादों की मांग में वृद्धि करेगा, जिससे उपभोक्ताओं की भलाई और किसानों की खुशहाली सुनिश्चित होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!