Sunday , July 12 2026
Breaking News

डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक टूटी सड़कों से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत, नितिन कोहली ने आप नेताओं व निगम अधिकारियों संग लिया हालात का जायज़ा

जालंधर, (PNL) : लगातार हो रही बारिश ने जालंधर शहर की सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, फुटबॉल चौक, कपूरथला चौक और स्वामी विवेकानंद चौक (वर्कशॉप चौक) जैसी मुख्य सड़कें गहरे गड्ढों और टूट-फूट के कारण शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। लोग रोज़मर्रा के काम, व्यापार, बच्चों के स्कूल और आपातकालीन हालात में भी भारी दिक़्क़तों का सामना कर रहे हैं।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी नेताओं और नगर निगम अधिकारियों के साथ इन सड़कों का विस्तृत निरीक्षण किया। नितिन कोहली ने मौके पर खड़े होकर खुद गड्ढों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के काम का उद्घाटन सोमवार, 22 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याएँ केवल कागज़ों में नहीं सुनी जाएँगी, बल्कि मैदान में खड़े होकर हल की जाएँगी।

नितिन कोहली ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ, और जनता की हर परेशानी मेरी अपनी परेशानी है। यह सड़कें शहर की धड़कन हैं। जब ये टूटी रहती हैं तो पूरा शहर ठहर जाता है। इसलिए मैंने अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए हैं कि मरम्मत और निर्माण का काम तुरंत शुरू किया जाए। देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी ने हमेशा कहा है कि पंजाब की जनता की सुविधा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उसी सोच के साथ हम जालंधर को भी एक बेहतर और आधुनिक शहर बनाना चाहते हैं। डा. बी.आर अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक और बाकी प्रभावित इलाकों में सड़कों को मज़बूत और टिकाऊ बनाया जाएगा ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े। अबकी बार सिर्फ़ अस्थायी काम नहीं, बल्कि स्थायी समाधान होगा।”

नितिन कोहली ने साफ़ शब्दों में कहा कि मैं राजनीति को पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि सेवा का ज़रिया मानता हूँ। जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूँजी है और मैं इसे कभी टूटने नहीं दूँगा। चाहे दिन हो या रात, मैं हमेशा जनता की सेवा के लिए उनके साथ मौजूद रहूँगा। सड़कें, पानी, सफाई या कोई भी समस्या क्यों न हो – मैं जनता के साथ खड़ा हूँ और हमेशा खड़ा रहूँगा।”

उन्होंने अंत में कहा कि जालंधर के नागरिकों को जल्द ही सड़कों की नई और बदली हुई तस्वीर देखने को मिलेगी।

हमारा लक्ष्य है कि जालंधर की सड़कें शहर की पहचान बनें, परेशानी नहीं। आने वाले दिनों में लोग खुद बदलाव महसूस करेंगे और भरोसा करेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार और उसका हर कार्यकर्ता जनता के लिए ही काम कर रहा है। इस मौके पर उनके साथ सुभाष शर्मा, धीरज सेठ, गोल्डी मरवाहा, मनीष शर्मा, राजीव गिल, मनजीत सिंह, जतिन गुलाटी, सोनू चड्ढा, हरजीत मिन्हास, अजय चोपड़ा, अरुण सैनी, नगर निगम अधिकारी एसई राहुल धवन, एक्सईएन अरविंद अग्रवाल मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!