Wednesday , July 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाबी एक्टर Himanshi Khurana के पिता को जालंधर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर जिले से आ रही है। पंजाबी एक्टर हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। गोराया में करीब 5 माह पहले लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का फैसला सुनाया था। थाना गोराया के एसएचओ पलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान काम में बाधा डालने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

थानेदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने 5 महीने पहले उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी। जब वह ऑफिस से निकलकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा थे तो दूसरी तरफ से कुलदीप खुराना आया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। उक्त वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!