Sunday , August 9 2026
Breaking News

पर्थ में भारतीय टीम ने निकाली कंगारुओं की हवा, कप्तान बुमराह छाए, 295 रनों से पहला टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के शतकों और कप्तान जसप्रीत बुमराह की दमदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. एशिया के बाहर रनों के लिहाज से टेस्ट में टीम इंडिया की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई थी. तब ऐसा लग रहा था कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन बुमराह ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से बाजी पलट दी. पहली पारी में बूम बूम बुमराह ने 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली.

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल ही कर दिया. पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मनोबल तोड़ा और फिर विराट कोहली ने शतक लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. जायसवाल ने 161 और विराट ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए. इस तरह भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 487 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.

इसके जवाब में कंगारू 238 रनों पर ढेर हो गए और भारत ने 295 रनों से मैच जीत लिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 47 और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 36 रनों की पारी खेली. हालांकि, ये सब सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. भारत ने चौथे दिन पर्थ टेस्ट जीत लिया. मैच में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के …

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर …

चंडीगढ़-मोहाली में बारिश से मौसम हुआ ठंडा:अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा; डैम अभी खतरे के निशान से नीचे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार (7 अगस्त) सुबह से मौसम का मिजाज …

अमृतसर में 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:5 किलो खेप सहित तस्कर अरेस्ट; नशा विरोधी अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!