Tuesday , September 29 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी ड्राइवर ने मां-बेटी को कुचला: ड्राइविंग करते खेल रहा था लूडो, एक्सिडेंट के बाद पंजाब भागा, लौटा तो गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी मूल के ड्राइवर और कैनेडियन सिटिजन बलजीत सिंह (29) ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कनाडा सिटीजन मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हड्डियां टूट गईं। ये घटना 19 जुलाई, 2022 रात की है।

घटना कनाडा के क्यूबेक शहर के ब्रॉसार्ड में हाइवे 30 पर हुई थी। 21 अप्रैल को कोर्ट ट्रायल के दौरान अब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट से उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। उसने माना कि ट्रक चलते वक्त वह लूडो खेल रहा था। इस दौरान ध्यान हटने के ट्रक ने कार में जा रहे लोगों को हिट कर दिया।

पहले भी 18 बार ऐसा कर चुका था

बलजीत ने ये भी माना कि वह इससे पहले भी 18 बार ऐसा कर चुका था। पुलिस ने बलजीत के ट्रक के डैशकैम की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें वह लूडो खेलते नजर आ रहा है। हालांकि पील पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया है। पील पुलिस का कहना है कि कोर्ट में ट्रायल चलने के चलते अभी फुटेज सबूत के तौर पर कोर्ट में दी गई है।

ड्राइवर बलजीत सिंह 53 फुट लंबा ट्रैक्टर-ट्रेलर चला रहा था। सड़क पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक बहुत धीमा था, लेकिन बलजीत ने समय पर ब्रेक नहीं लगाए। कोर्ट में पेश किए गए तथ्यों के अनुसार, बलजीत ने हादसे से ठीक एक घंटे पहले 18 बार अपने फोन का इस्तेमाल किया था।

जब टक्कर हुई, उस समय वह अपने फोन पर लूडो गेम खेल रहा था। इससे ट्रक 7 वाहनों से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में नैन्सी लेफ्रॉन्वा (42 वर्ष) और उनके 11 वर्षीय बेटे लोइक शेवेलियर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

0.35 सैकेंड में हुआ हादसा

फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बलजीत के पास टक्कर से पहले रिएक्ट करने यानी ब्रेक लगाने के लिए केवल 0.35 सेकंड थे, जिसमें वह पूरी तरह चूक गया। बलजीत सिंह ने मॉन्ट्रियल के लॉन्गयुल कोर्ट में अपना गुनाह कबूल किया। उसने माना कि खतरनाक ड्राइविंग से मौत हुई है। अब उसे 4 जून, 2026 को सजा सुनाई जाएगी।

पील पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद 20 जुलाई 2022 की सुबह बलजीत को अस्पताल से छुट्टी मिली। उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ याद नहीं है। उसी दिन दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर उसने टिकट बुक की और हादसे के कुछ ही घंटों बाद कनाडा से फरार होकर पंजाब आ गया। वह लंबे समय तक भारत में रहा और फिर कैलिफोर्निया चला गया।

जुलाई 2023 में उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी हुआ। आखिरकार 21 अगस्त, 2025 को अमेरिकी संघीय एजेंटों ने उसे कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया और सितंबर 2025 में उसे वापस कनाडा लाया गया।

कनाडा के ओंटारियों का सिटीजन

बलजीत सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और कनाडा में ओंटारियो का सिटीजन है। बलजीत पंजाब में कहां का रहने वाला है इसके बारे में पुलिस ने कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी नजर में वह भारतीय मूल का कनाडाई निवासी है, जो हादसे के वक्त ओंटारियो में रह रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!