Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में तापमान 47 डिग्री के पार, 13 साल में सबसे ज्यादा पारा, आज 18 जिलों में लू का अलर्ट, पढ़ें

मौसम डेस्क, (PNL) : पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। बठिंडा देश में सबसे गर्म रहा है। यहां 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। आज 18 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। रात में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति 12 जून तक बनी रह सकती है, जिसके बाद बारिश की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इतनी भीषण गर्मी 13 साल बाद पड़ रही है। इससे पहले 1 जून 2012 को अमृतसर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं चंडीगढ़ का तापमान भी 44 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही राज्य में बिजली की मांग भी बढ़कर 16,249 मेगावाट हो गई है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। वहीं, रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी लू चलने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!