Thursday , August 20 2026
Breaking News

लुधियाना में केजरीवाल बोले-अरोड़ा को जिताओ, अगले दिन ही मंत्री बना देंगे, मान साहब भी सहमत

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को उपचुनाव है। इससे पहले कल रात आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा की जिसमें उन्होंने कहा कि अगर आप आशु को वोट देंगे तो आपको विपक्ष का विधायक मिलेगा। जो आपका काम नहीं करवा पाएगा। आप 19 तारीख को अपना काम करिए। उसे विधायक बनाइए। 20 तारीख को हम संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।

केजरीवाल बोले- मान साहिब ने भी दी अरोड़ा को मंत्री बनाने की सहमति

केजरीवाल ने कहा कि अभी-अभी मेरी मान साहब से बातचीत हुई है। उनकी भी इस पर सहमति है, संजीव अरोड़ा को आप लुधियाना पश्चमी से विधायक बनाए। आप लोग अपना फर्ज पूरा करें इन्हें हम अपनी कैबिनेट में मंत्री बना देंगे। मंत्री के पास तो पता नहीं कितनी पावर और कितने फंड होते है।

अरोड़ा हलके के लोगों के परिवार और बच्चों का पता नहीं कितना विकास कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोग वोट डालने जरूर जाएं। दिन में धूप ज्यादा हो जाती है, लोग सुबह ही वोटिंग करके अपना फर्ज निभाएं।

केजरीवाल ने कहा कि “मैं गोगी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी अनुपस्थिति के कारण 19 जून को उपचुनाव हो रहा है। अब क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक का चुनाव करना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के पास मदद करने के लिए कोई शक्ति या संसाधन नहीं है। केवल सत्तारूढ़ पार्टी ही विकास कर सकती है। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की और निर्वाचन क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में उनकी त्वरित कार्रवाई पर प्रकाश डाला।

2 महीने के भीतर अरोड़ा ने हलका पश्चमी के कई अनसुलझे मामले की हल

केजरीवाल ने कहा कि “मार्च में, सीएम भगवंत मान और मैंने लुधियाना पश्चिम का दौरा किया, जहां निवासियों ने 70 से अधिक वर्षों से अनसुलझे संपत्ति रजिस्ट्री मुद्दों के बारे में चिंता व्यक्त की। दो महीने के भीतर, संजीव अरोड़ा ने विधायक बनने से पहले ही इनमें से अधिकांश मामलों को सुलझा दिया।

अरोड़ा के धर्मार्थ प्रयासों की एक प्रेरक कहानी साझा करते हुए, केजरीवाल ने बताया कि कैसे अरोड़ा ने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन खरीदने के लिए 12 करोड़ जुटाए। उन्होंने कहा कि अगर संजीव अरोड़ा किसी अजनबी की जान बचाने के लिए दुनिया भर से जुट सकते हैं, तो कल्पना करें कि वे लुधियाना पश्चिम के लिए क्या कर सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!