Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े 3 आरोपी दबोचे:संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों की जासूसी कर सोशल मीडिया के जरिए भेज रहे थे खुफिया जानकारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियोंके खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर भारत की महत्वपूर्ण और संवेदनशील सरकारी इमारतों व प्रतिष्ठानों की जासूसी करने वाले तीन स्थानीय निवासियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में आए थे और उन्हें देश की खुफिया जानकारियां भेजने के बदले मोटी रकम मिल रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इसमें आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे तथा गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने बताया की डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन की अगुवाई में एक विशेष टीम ने शानदार काम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी जालंधर के ही रहने वाले हैं।

आरोपियों की पहचान और पाकिस्तानी कनेक्शन पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा की पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (पुत्र हरदेव सिंह), भगत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ये तीनों आरोपी शहजाद पट्टी और समाज गुर्जर जैसे देश विरोधी तत्वों के कहने पर भारत में एंटी-नेशनल गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। ये हैंडलर्स इस समय पाकिस्तान में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं।

संवेदनशील ठिकानों की जासूसी यह गिरोह मुख्य रूप से भारत के महत्वपूर्ण और संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों की रेकी करता था। आरोपियों ने न केवल पंजाब बल्कि देश के अन्य राज्यों का भी दौरा किया था। वहां जाकर उन्होंने महत्वपूर्ण सरकारी और सुरक्षा से जुड़ी इमारतों की खुफिया जानकारी, तस्वीरें और नक्शे जुटाए और उन्हें पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजा।

पैसे का लेन-देन और सोशल मीडिया का जाल पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आए थे। जालंधर पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत और रिकॉर्ड मौजूद हैं कि आरोपियों को इन देश विरोधी हरकतों के लिए बकायदा विदेशों से फंडिंग (पैसे) भेजी जा रही थी। बैंक खातों और चैट का पूरा रिकॉर्ड पुलिस के हाथ लग चुका है।

UAPA के तहत मामला दर्ज, आगे भी होंगी गिरफ्तारियां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं और यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच शुरुआती चरण में है और सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण सबूतों का खुलासा नहीं किया जा सकता। इस पूरे नेक्सस में कई और लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही इस मामले में और भी बड़ी गिरफ्तारियां देखने को मिलेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!