Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर में दोस्त का मर्डर कर लाश गड्ढे में दफनाई:मोबाइल और बाइक नहर में फेंकी; CCTV से खुला राज; बुलडोजर से शव निकाला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार ने लापता होने के की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तभी पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसे बाहर आते हुए नहीं पाया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव भी कूड़े के ढेर से बुलडोजर से बाहर निकलवाकर बरामद कर लिया है।

युवक का शव मिलने के बाद उसके पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती पुलिस।

युवक का शव मिलने के बाद उसके पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती पुलिस।

सीसीटीवी से खुलासा होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर बुलाकर पहले खुदाई करवाई फिर शव बाहर निकाला।

सीसीटीवी से खुलासा होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर बुलाकर पहले खुदाई करवाई फिर शव बाहर निकाला।

मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर-15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पार्ट टाइम डीजे का काम करता था। वो 4 दिन पहले घर से निकला था और तभी से लापता था। गुरप्रीत की अभी शादी नहीं हुई है और मां-बाप का इकलौता बेटा था और डीजे का काम करता था।

22 जून से लापता था

गुरप्रीत उर्फ नोनी पुत्र जसबीर सिंह 22 जून तारीख को लापता हो गया था। इस दौरान पहले परिवार द्वारा उसे ढूंढने की कोशिश की गई। जिसके बाद 23 तारीख को परिवार ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई थी।

कूड़े के डंप के अंदर गया, लेकिन बाहर नहीं आया

एक सीसीटीवी फुटेज में गुरप्रीत सिंह को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसे बाहर आते हुए नहीं पाया गया। पुलिस ने कूड़े के डंप पर काम करने वाले गुरप्रीत के दोस्त रवि को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा किया।

दोस्तों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब

आरोपी ने बताया कि हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस बीते डेढ़ घंटे से जेसीबी की मदद से कूड़े के डंप से शव को बरामद करने में जुटी हुई है।

कंटिंग करवाने घर से निकला था

रिश्तेदार रणजीत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत और रवि दोस्त थे। गुरप्रीत कंटिंग करवाने के लिए घर से गया था और उसके बाद लापता हो गया। उनको शक है कि रवि अकेला कत्ल नहीं कर सकता, उसके साथ अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

लुधियाना के रहने वाले रवि को गिरफ्तार किया है

रवि 7 से 8 साल से कैंट कैंटोनमेंट में डंप पर बलजीत सिंह नामक ठेकेदार के पास जेसीबी चलाने का काम करता है। रवि जालंधर कैंट का निवासी है और डंप पर काम करता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!