Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने पी बीड़ी:बैग में तंबाकू-कैप्सूल मिले, बोला- पेन ड्राइव में गुरबाणी के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने बीड़ी पी। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और कैनफोर्स कैप्सूल मिले। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में उससे पूछताछ की गई। उसे फर्श पर बैठाया गया। इसका वीडियो सामने आया है।पूछताछ के दौरान उसने गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। समिति ने उसके मोबाइल और सामान की भी जांच की। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास 7-8 पेन ड्राइव थीं, जिनमें कुछ में गुरबाणी और गाने, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो थे।इसके बाद उससे कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई और आगे किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी न करने की बात लिखने को कहा गया। ग्रंथी ने कहा कि उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही। ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है।

अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए…

6 अगस्त को सेवा के लिए गुरुद्वारा पहुंचा था ग्रंथी वीडियो में बातचीत के दौरान ग्रंथी ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को जालंधर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए आया था। उसने स्वीकार किया कि गुरुद्वारा परिसर में उसने बीड़ी पी थी। उसने बताया क समिति ने उसके मोबाइल फोन समेत सामान की जांच की।

पेन ड्राइव में आपत्तिजनक वीडियो मिले इस दौरान उसके बैग से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और नशीला सामान मिला। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास करीब 7-8 पेन ड्राइव थीं। कुछ पेन ड्राइव में गुरबाणी और गाने थे, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो भी थे। उसने बताया कि समिति ने उसके ककार उतार दिए। इसके बाद उसने कहा कि वह आगे न तो गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी करेगा और न ही ककार धारण करेगा।

ग्रंथी से कागज पर गलती लिखवाई वीडियो में किरपाल सिंह को फर्श पर बैठाकर कुछ लोग उससे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। उससे पूछा गया कि वह गुरुद्वारा साहिब में कब ड्यूटी करने आया था और उससे क्या गलती हुई है। पूछताछ के बाद युवक से कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई। साथ ही उससे आगे किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी नहीं करने की बात लिखने को कहा गया।

ग्रंथी को फर्श पर बैठाया। इसके बाद उससे कबूलनामा लिखवाया गया।

ग्रंथी को फर्श पर बैठाया। इसके बाद उससे कबूलनामा लिखवाया गया।

दबाव बनाने के सवाल पर युवक ने क्या कहा बातचीत के दौरान उससे पूछा गया कि क्या उससे यह लिखवाने या बयान देने के लिए किसी तरह का दबाव बनाया गया है। ग्रंथी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उस पर किसी ने दबाव नहीं डाला और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही है।

पिता से फोन पर बात होने का दावा ग्रंथी ने बताया कि उसका मोबाइल, पावर बैंक और बाकी सामान उसे वापस दे दिया गया है। उसके पिता से भी फोन पर बात हो चुकी है। लास्ट में युवक ने गुरु साहिब और संगत के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह आगे ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने यह भी कहा कि वह अपना सामान लेकर सही-सलामत वहां से जा रहा है। अगर आगे उसे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद उसकी होगी।

व्यक्ति बोला- इसे ड्यूटी पर न रखा जाए वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर किरपाल सिंह भविष्य में किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी करने पहुंचे तो उसे ड्यूटी पर न रखा जाए। वीडियो में यह भी दावा किया किया गया कि किरपाल सिंह का बाणा भी उतार दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!