Monday , August 17 2026
Breaking News

Chandigarh में नींबू-पानी की रेहड़ी वाला बना करोड़पति, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और हरियाणा में 782 करोड़ रुपए के गबन का मास्टरमाइंड विक्रम वधावा सेक्टर-19 स्थित शराब ठेके के सामने नींबू-पानी की रेहड़ी लगाता था। धीरे-धीरे उसने शहर के कई कारोबारियों, बिल्डरों और ब्यूरोक्रेट्स से संबंध बना लिए, जिसके बाद वह करोड़पति बन गया। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के पास चंडीगढ़ के सेक्टर-33 और सेक्टर-36 में करोड़ों रुपए की कोठियां हैं। इसके अलावा मोहाली के खरड़ क्षेत्र में उसने प्रिज्मा रेजीडेंसी एलएलपी के नाम से एक हाउसिंग सोसाइटी भी विकसित की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा निवेश रिभव ऋषि की ओर से किया गया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई ब्यूरोक्रेट्स और कारोबारियों के नाम लिए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन लोगों के साथ विक्रम वधावा के क्या संबंध थे और किस तरह से इनसे काम करवाया जाता था। आरोपी वधावा से चंडीगढ़ पुलिस पूछताछ कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!